शहर में बिजली सप्लाई बंद होने से लोग हुए परेशान
श्रीगंगानगर शहर के भगत सिंह चौक जीएसएस के अंतर्गत क्षेत्र में आज सुबह 33 केवी लाइन में फाल्ट आ जाने से बिजली सप्लाई करीब 2 घंटे बंद रही। इससे विद्युत आधारित सेवाएं ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सप्लाई बंद होने से प्रेमनगर, सेतिया फार्म, जस्सा सिंह मार्ग का आधा हिस्सा, ब्रह्म कॉलोनी, गांधी नगर, गणगौर नगर, रोहित उद्योग क्षेत्र, जी ब्लॉक, एल ब्लॉक, ई ब्लॉक का आधा भाग व सुखाडिया सर्किल से लेकर शिव चौक व इसके आसपास के एरिया में बिजली बंद रही।
No comments