प्रोपर्टी बाजार में मंदे के बीच कॉमर्शियल भूखंडों की लॉचिंग
श्रीगंगानगर के प्रोपर्टी बाजार में मंदे का दौर के बीच शहर में हृदय स्थल पर सुखाडिय़ा सर्किल पर स्थित एक भूमि के एक हिस्से पर कॉमर्शियल भूखंड लॉन्च किए गए है। यह भूमि धार्मिक आयोजनों के लिए उपलब्ध कराई जाती रही है। इसलिए इस लॉचिंग की काफी चर्चा है।
चर्चा कुछ अन्य कारणों से भी है। भूखंड की कीमत, 23 वर्ष पहले की मंजूरी, इस पर स्टे लाने आदि की भी है। प्रोपर्टी बाजार से जुड़े जानकारों के अनुसार करीब 2 सप्ताह पहले यह लॉचिंग की गई है। भूखंड कितने बिके या नहीं, इस बात की अभी तक स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं आ रही है।
मंजूरी वाले नक्शे के आधार पर सिर्फ दुकानों का नया नक्शा जारी किया गया है। इसमें दुकानों का साइज 10&30 दर्शाया गया है। कुछ में साइज अलग है।

No comments