रिद्धि-सिद्धि में आधी रात को सक्रिय होते हैं वाट्सएप ग्रुप
श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ मार्ग स्थित शहर की पॉश कालोनी रिद्धि-सिद्धि एनक्लेव में आए दिन आधी रात को बिजली गुल होती है। इससे हजारों लोग परेशान हैं। इस कॉलोनी के बाशिंदे उस समय जागते हैं जब पूरा शहर चैन की नींद सोता है। आधी रात को 12 बजे बाद इस कॉलोनी के वाट्सअप ग्रुप सक्रिय हो जाते हैं। उस समय कॉलोनीवासी एक-दूसरे से चैट कर कभी विद्युत निगम तो कभी कोलोनाइजर को कोसते हैं।
इस कॉलोनी में अक्सर ऐसा होता है। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर में विद्युत खपत काफी कम हो है इसके बावजूद इस कॉलोनी में बिजली संकट बना हुआ है। रविवार-सोमवार रात्रि को भी ऐसा हुआ। रात्रि साढ़े 11 बजे विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। विद्युत निगम को सूचित किया गया।

No comments