रावलामंडी तहसील कार्यालय में किसानों का धरना शुरू
श्रीगंगानगर में आईजीएनपी के प्रथम चरण में खरीफ फसलों को बचाने के लिए चार में से दो समूह का रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने रावला तहसील कार्यालय में धरना दिया। रावला क्षेत्र के कांग्रेस नेता अशोक जाखड़ व डॉ. राजेंद्र नायक का कहना है कि इस बार हिमाचल में अच्छी बारिश हो रही है, पोंग डैम में पर्याप्त पानी का भराव हो जाने के बावजूद राज्य सरकार किसानों को सिंचाई का पानी समय पर नहीं दे रही है। सिंचाई पानी की कमी से फसलें खराब हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि अधिक बारिश होने से डैम में पूरा भराव होने के बाद पानी को पाकिस्तान की तरफ बहाया जा रहा है। अनूपगढ़ शाखा की घड़साना, रावला और खाजूवाला इलाके में पर्याप्त बरसात नहीं होने से बोई गई फसलें नष्ट हो रही हैं।

No comments