टावर के पास पेजयल की मुख्य पाइपलाइन टूटी
श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी के माइक्रोवेव टावर के पास पिछले तीन दिनों से मुख्य पाइपलाइन टूटी हुई हैं। पाइपलाइन टूटने से पेयजल सप्लाई ठप्प हो गई। पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
माइक्रोवेव टावर के पास पीएचईडी एवं एलएंडटी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क के बीच में बड़ा गड्ढा बन गया है। पीएचईडी अधिकारी-कर्मचारी इस पाइपलाइन को दुरूस्त करने में जुटे हुए हैं।
सड़क में हुए बड़े गड्ढे के कारण टावर रोड बन्द पड़ा है। इसके चलते लोगों को दूसरी गलियों से होकर गुजरना पड़ रहा है।

No comments