Breaking News

गौशाला में स्थित खुला बंदी शिविर से बंदी फरार


हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला में स्थित अनाथ अपाहिज गौशाला में स्थित खुला बंदी शिविर से एक बंदी फरार हो गया। पुलिस ने खुला बंदी शिविर की सुरक्षा प्रहरी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सुरक्षा प्रहरी ममता ने रिपोर्ट दी कि बंदी सांवरा माली पुत्र शंकर माली निवासी मांडल भीलवाड़ा गौशाला में स्थित खुला बंदी शिविर में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था। सांवरा को विगत 21 मई को हनुमानगढ़ से यहां स्थानान्तरित किया गया था। 16 अगस्त की शाम की हाजिरी में सांवरा नहीं था।

No comments