वृद्धा का लॉकेट लूटने के आठ दिन बाद मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे के वार्ड नम्बर 1 में बुजुर्ग महिला के गले से सोने का लॉकेट लूटने की घटना के आठ दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 76 वर्षीय धापीदेवी ने रिपोर्ट दी कि 9 अगस्त की शाम सवा चार बजे मैं अपने छोटे बेटे देवीलाल के घर जा रही थी। रास्ते में रूप सिंह के घर आगे बाइक सवार तीन युवक मिले। इन युवकों ने मुझे कहाकि ताई दूर हो जा। इसी दौरान एक युवक ने मेरे गले पर झपटा मार कर सोने का ओम तोड़ कर फरार हो गये। धक्का देने पर मैं नीचे गिर गई। मेरे हाथ की कोहनी व कमर पर चोट लगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

No comments