कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाने पर विके्रताओं का हंगामा
श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी द्वारा शहर में कैरी बैग पर प्रतिबंध लगवाने के अभियान का पैकिंग मैटीरियल बेचने वाले दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। प्लास्टिक पैकिंग मैटीरियल बेचने वाले दुकानदार पब्लिक पार्क में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे और अपना आक्रोश प्रकट किया।
इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डा. मंजू, एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, विधायक जयदीप बिहाणी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इसी दौरान पैकिंग मेटीरियल विके्रता यूनियन के अध्यक्ष वेदप्रकाश मिढ्ढा ने कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाने का विरोध जताते हुए कहाकि गंदे नालों में 70 प्रतिशत प्लास्टिक अन्य खाद पदार्थ पैकिंग का होता है। कैरी बैग पर प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन कम्पनियों को छूट क्यों है।
No comments