Breaking News

पंचायत के गार्ड के घर से नगदी व चांदी चोरी


श्रीगंगानगर जिले के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बीरमाना में पंचायत मुख्यालय के गार्ड के घर चोरी हो गई। अज्ञात चोर नगदी व चांदी के जेवर चोरी करके ले गये। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी गार्ड रामस्वरूप कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टी का अवकाश होने पर पत्नी व बच्चों सहित अपने ससुराल चला गया। घर वापिस लौटा, तो मकान पर लगे ताले टूटे हुए थे। अंदर गये, तो आलमारी का ताला टूटा हुआ था। आलमारी से 70 हजार रुपए व मेरी पत्नी की चांदी की एक जोड़ी पाजेब गायब थी। 

No comments