श्रीगंगानगर के व्यापारी से जयुपर के व्यापारी ने लाखों की ठगी कर ली
श्रीगंगानगर के ऑयल व्यापारी से जयपुर के व्यापारी ने ऑयल की सप्लाई मंगवा कर लाखों रुपए की ठगी कर ली। पीडि़त व्यापारी ने अब जवाहरनगर पुलिस थाना में मुुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार कपूर बिजनेस वेन्चर्स व अन्य फर्मो का संचालन करने वाले व्यापारी गौरव कपूर पुत्र नवनीत कपूर निवासी अग्रसेननगर ने रिपोर्ट दी कि मैं औद्योगिक ऑयल का व्यापार करता हूं। मारूति नंदन ट्रेडिंग कम्पनी के संचालक दिनेश शर्मा निवासी जयपुर ने मेरे से औद्योगिक ऑयल खरीदा। मैंने 16 अक्टूबर 2022 को दिनेश शर्मा को 16 लाख 82 हजार 774 रुपए का ऑयल भेज दिया। दिनेश शर्मा ने मेरी फर्म को दस लाख रुपए का भुगतान कर दिया। इसके बाद और ऑयल मंगवाया।

No comments