कार सवार युवक डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिले के घड़साना पुलिस ने नेशनल हाइवे पर बीतीरात गश्त के दौरान कार सवार एक युवक को डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी महावीर बिश्रोई ने बताया कि गांव 1 जीडी के निकट कार सवार होशियार सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी रड़ेवाला श्रीकरणपुर को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 17 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद की। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच रामसिंहपुर पुलिस थाना प्रभारी सुभाष कुमार को सौंपी गई है।

No comments