जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन
श्रीगंगानगर के महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का गत दिवस समापन हुआ। जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मंजू बाला और सचिव मंजू वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक हरीश मित्तल और उद्यान विभाग की उपनिदेशक प्रीति गर्ग ने किया।
अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद जिला कलक्टर डॉ. मंजू, एसपी डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत विक्रम ज्याणी ने उपस्थितजनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई।

No comments