शहर के सफाई कार्य का किया निरीक्षण
श्रीगंगानगर नगर परिषद के तकनीकी अधिकारियों ने आज शहर के सभी वार्डों में सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सफाई निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के तकनीकी अधिकारियों ने वार्डों की गलियों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया तथा कचरे का उठाव करवाया। इस दौरान तकनीकी अधिकारियों ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों एवं सफाई निरीक्षक को अपने हल्कों की नियमित सफाई करने तथा कचरे के ढेर नहीं लगे इसके लिए कहा।

No comments