Breaking News

अग्रवाल सहभोज के निमंत्रण पत्रों का विमोचन


श्रीगंगानगर के अग्रसेन महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में अग्र समिति की ओर से आयोजित अग्रवाल समाज के 24वें अग्रवाल सहभोज के निमंत्रण पत्रों का विमोचन कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया गया। 
सचिव महेंद्र बंसल ने बताया कि नई धान मंडी स्थित ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम अग्र समिति के संरक्षकों तथा समाज के गणमान्य नागरिकों ने अग्रसेन महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

No comments