त्योहारी सीजन में श्रीफल की मांग और कीमतें बढ़ी
श्रीगंगानगर में त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही पूजा-पाठ व मंगल कार्यों में काम लिए जाने वाले छिलकायुक्त पानी वाले नारियल की मांग बढ़ गई है। मांग बढने से नारियल के दाम में भी बढ़ोतरी हो गई है। थोक में रेट में खास बदलाव नहीं है लेकिन खुदरा में दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं। कोई 50 तो कोई 60 रुपए में नारियल बेच रहा है। कई जगह तक नारियल 70 रुपए का भी बिक रहा है।
बाजार में तीन प्रकार के नारियल उपलब्ध हैं। मांगलिक कार्य में उपयोग में लिए जाने वाला छिलकायुक्त पानी वाला नारियल, सूखा नारियल व हरा नारियल बिक रहा है।
No comments