Breaking News

बाबा रामगिरी कुटिया में चोरी की वारदात का खुलासा


श्रीगंगानगर के चूनावढ़ पुलिस ने गत दिनों बाबा रामगिरी कुटिया जोधेवाला में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। चारों युवक नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बने मंदिर कुटियों में चोरी करने के आदी हैं।
जांच अधिकारी हवलदार सुनील कुमार ने बताया कि कुटिया में रहने वाले राजकुमार उर्फ राजगिरी अरोड़ा की रिपोर्ट पर कुटिया से एक गैंस सिलेंडर, तेल की बोतल, दस किलो चीनी व दानपात्र से एक हजार रुपए चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

No comments