Breaking News

आज गांव 25 जीबी को पार कर गया घग्घर का पानी, आगे के किसानों को इंतजार


घग्घर नदी का पानी गुरुवार सुबह गांव 25 जीबी को पार कर गया। यह वह पानी है जो कई दिन पहले कम मात्रा में छोड़ा था, अब पानी की मात्रा पीछे से बढ़ा दी गई है  और बढ़ा हुआ पानी पीलीबंगा के आसपास पहुंच गया है। पानी की मात्रा और बढऩे की संभावना के चलते घग्घर नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने आज बंधों का निरीक्षण किया। अधिकारी मुख्य रूप से  संवेदनशील और अति संवेदनशीन घोषित गंावों में पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंंने ढाणियों में रह रहे किसानों से कहा कि वे अपने आसपास के बंधों को मजबूत करें, क्योंकि 2-3 दिन में बढ़ा हुआ पानी सूरतगढ़ के आसपास के गाांवों में पहुंच जाएगा। 

No comments