Breaking News

श्रीगंगानगर जिले के 1597 नागरिक करेंगे तीर्थ यात्रा


देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना 2025 के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में लॉटरी निकाली गई। श्रीगंगानगर जिले के 1597 नागरिकों को वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा करवाने का लक्ष्य निर्धारित है।
देवस्थान विभाग के अनुसार वर्ष 2025-26 में राज्य के 56 हजार यात्रियों में से 50 हजार यात्रियों को रेल से एवं 6 हजार यात्रियों को हवाई यात्रा का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में गुरूवार को श्रीगंगानगर कलक्ट्रेट सभागार में लॉटरी निकाली गई। 

No comments