मुख्य मार्गों पर अवैध कट स्थायी रूप से बंद होंगे
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने नेशनल हाइवे सहित अन्य स्थानों पर अवैध कटों को स्थायी रूप से बंद करने के साथ-साथ सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि अवैध कटों को बंद करने में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए।
पीडब्ल्यूडी जल्द से जल्द अवैध कटों को बंद करे। पुलिस, पीडब्ल्यूडी और नगर विकास न्यास संयुक्त जांच कर मिशन मोड में इस काम को करवाएं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि नए कट नहीं बने।

No comments