Breaking News

सप्लायर युवक को अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस ने करीब डेढ़ साल पुराने हेरोइन तस्करी के मामले में एक युवक को अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड दरयाफ्त करेगी।
जवाहरनगर पुलिस के अनुसार गत वर्ष 30 जनवरी को अशोकनगर बी में ओवरब्रिज के निकट से वकील चौधरी पुत्र महावीर भादू निवासी 30 एलएलडब्ल्यू पक्का भादवा व मोहित पारीक पुत्र किशनलाल शर्मा निवासी हरीपुरा संगरिया को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 45 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। 

No comments