नकली एशियन पेंट विक्रेताओं पर छापेमारी
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी व कोतवाली पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में नकली एशियन पेंट के संदेह में दो दुकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने रंग की बाल्टियों को जब्त करके हुए दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्यवाही से नामी कम्पनियों का नकली पेंट बेचने वाले दुकानदार भूमिगत हो गये।
पुरानी आबादी पुलिस थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई राजकुमार ने ऐशियन कम्पनी के अधिकारियों के साथ शक्तिनगर में सुनील अरोड़ा पुत्र शंकरदास अरोड़ा की दुकान पर छापेमारी की।
जांच पड़ताल के दौरान सात बाल्टियां नकली ऐशियन पेंट होने के संदेह में जब्त कर ली।

No comments