एडीएम ने अधिकारियों को दिए उपकर संबंधी आवश्यक निर्देश
श्रीगंगानगर में भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार टास्क फोर्स की बैठक आज कलक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुभाष कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान एडीएम ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस बैठक में वर्ष 2025-26 के उपकर संग्रहण संबंधी समीक्षा की गई। विभिन्न निर्माण कार्यों, परियोजनाओं, निर्माण स्वीकृतियों के विरूद्ध प्राप्त उपकर (अप्रेल से जुलाई 2025), उपकर संबंधित व्यक्तिगत चालान ई-ग्रास पोर्र्टल से ऑनलाइन ही बनवाने, राज्य सरकार द्वारा जारी नवीनतम दरों अनुसार उपकर संग्रहण करने एवं नियोजित श्रमिकों का ई-श्रम पंजीयन, उपकर संग्रहण लक्ष्य व प्राप्ति, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का निस्तारण करने एवं उपकर वसूली प्रकरण (एलआर शाखा) संबंधी चर्चा की गई।

No comments