Breaking News

ब्याज पर लिए रुपए वापस देने पर मिला नकली सोना


हनुमानगढ़ के तलवाड़ा झील कस्बे मेें रहने वाले एक बुजुर्ग  ने स्वर्णकार से उधार लिए रुपए ब्याज सहित लौटा दिए। स्वर्णकार ने गिरवी रखे असली सोने की जगह नकली सोना लौटा कर धोखाधड़ी कर ली। बुजुर्ग को इसकी जानकारी मिलने के बाद दो स्वर्णकारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। 
पुलिस के अनुसार 72 वर्षीय पीडि़त धर्मपाल जाट ने रिपोर्ट दी कि मेरे गांंव ऐलनाबाद सिरसा निवासी कपिल सोनी ने मेरे गांव में ओपी ज्वैलर्स के नाम से दुकान 2020 में की थी। कपिल सोनी से जानकारी दी। 
मैंने घरेलू जरूरत होने पर कपिल सोनी के पास मेरी पुत्रवधू सोने के दो कड़े व तीन सोने की चूडिय़ा गिरवी रख कर एक लाख 15 हजार रुपए ब्याज पर उधार लिये थे। 

No comments