बिश्नोई समाज ने निकाली पर्यावरण बचाओ रैली
श्रीगंगानगर में बिश्नोई समाज की ओर से मंगलवार को साधुवाली स्थित श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर से पर्यावरण बचाओ पैदल रैली निकाली। जिला कलक्ट्रेट के समक्ष पहुंचकर रैली विसर्जित हुई।
बिश्नोई समाज की पर्यावरण बचाओ रैली साधुवाली स्थित श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर से मुख्य मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय पर जिला कलक्ट्रेट के समक्ष पहुंची। इस दौरान बिश्नोई के लोगोंं ने आमजन को पर्यावरण बचाने एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया।
No comments