श्रीखाटू श्याम मंदिर में बहनों ने श्याम बाबा को बांधी राखी
श्रीगंगानगर के श्री खाटू श्याम धाम मंदिर, सुदामा नगर में शनिवार को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि मंदिर प्रांगण में प्रात: काल से ही श्रद्धालु आने शुरू हो गए थे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाबा श्याम को अपना भाई मानकर दरबार में रक्षा सूत्र बांधे।
मंदिर के मुख्य पुजारी देवदत्त शर्मा, दीनदयाल शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा ने श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के रक्षा सूत्र बांधे। मंदिर प्रांगण में आज रात 8 बजे से 10 बजे तक ताली संकीर्तन किया जाएगा।

No comments