Breaking News

प्राचीन शिवालय में हवन में डाली आहुतियां


श्रीगंगानगर में प्राचीन शिवालय बाबा शुक्रनाथ की बगीची में आज सावन माह के अंतिम दिन शिव पुराण कथा का समापन हुआ। साथ ही शिवलिंग पर अटूट जलधारा की पूर्णाहूति भी हुई।
इस अवसर पर महंत बाबा कैलाशनाथ के सानिध्य में हवन किया गया। तत्पश्चात भण्डारा लगाया गया। बड़ी संख्या में शिवभक्त हवन में शामिल हुए।
गौरतलब है कि प्राचीन शिवालय में सावन माह के पहले दिन पूर्णिमा से शुरू हुई शिवपुराण कथा निरंतर एक माह तक हुई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्तों की मौजूदगी में सुबह-शाम शिवपुराण कथा का वाचन किया गया। 

No comments