Breaking News

हाथीवाले मंदिर में गणेश जन्मोत्सव की तैयारी बैठक कल


श्रीगंगानगर के सेतिया कॉलोनी स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में हर वर्ष की भांति गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में 35वां पांच दिवसीय 26 से 30 अगस्त तक गणेश जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 10 अगस्त को एक बैठक रखी गई है। प्रवक्ता मोहन सोनी कूकरा ने बताया कि बैठक में पांच दिवसीय श्री गणेश जन्मोत्सव सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों की रूपरेखा के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।

No comments