Breaking News

इंदिरा वाटिका में जलभराव से मच्छरों की भरमार


श्रीगंगानगर में पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार बरसात के बाद जवाहरनगर स्थित इंदिरा वाटिका में आज नौवें दिन भी बरसाती पानी भरा हुआ है। पार्क में पानी भरा होने के कारण यहां मच्छर पनप रहे हैं तथा पानी दुर्गन्ध मार रहा है। 
वहीं वाटिका के बाहर फल-सब्जी रेहड़ी, खाने-पीने की स्टॉल वालों ने कब्जा कर रखा है। इससे सड़क संकरी होकर रह गई है। 
साथ ही पार्क में सैर करने एवं योगाभ्यास करन, समय गुजारने आने वाले बुजुर्गों, यहां खेलने आने वाले बच्चों,ं आमजन को मच्छरों एवं दुर्गन्ध से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

No comments