बंदियों को बहनों ने बांधी राखियां
रक्षाबंधन पर्व पर आज श्रीगंगानगर केन्द्रीय कारागृह मेें बंदियों को बहनों ने राखियां बांधी। कारागृह परिसर में बड़ी संख्या में बहनों की भीड़ रही। जेल अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय कारागृह में आज रक्षाबंधन पर राखी बांधने आने वाली बहनों के लिए विशेष प्रबंध किया हुआ है। प्रहरियों ने सुरक्षा की दृष्टि तलाशी लेने के बाद बहनों को जेल परिसर में प्रवेश दिया गया। इसके बाद बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर राखियां बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई।
No comments