भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सम्मान व समर्पण दिवस
श्रीगंगानगर में रक्षाबंधन को भाजपा ने सम्मान व समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की बहिनों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का राखी बांधकर व तिलक लगाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री व कार्यक्रम के जिला संयोजक एडवोकेट प्रदीप धेरड़, जिला सहसंयोजक चेष्टा सरदाना,अमृतपाल कौर, मंडल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा व अभिषेक दाधीच,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शबनम खान, मंडल उपाध्यक्ष सुखविंदर कौर, नीलम वर्मा आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

No comments