Breaking News

दुकान से घी, बादाम, काजू, सिगरेट के पैकेट चुरा ले गये चोर


श्रीगंगानगर  जिले के घड़साना पुलिस थाना क्षेत्र की पुरानी मंडी में स्थित किरयाना की दुकान से तीन अज्ञात चोर, काजू, बादाम, घी, सिगरेट, नगदी चुरा कर ले गये। पुलिस ने दुकानदार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। दुकानदार जगदीश कुम्हार निवासी पुरानी मंडी ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात तीन चोरों ने सुबह करीब चार बजे मेरी दुकान का ताला तोड़ कर 20 लीटर घी, चार किलो बादाम, दो किलो काजू, सिगरेट के बीस पैकेट, बीड़ी के पैकेट, नहाने की साबुन व गल्ले में रखे पांच हजार रुपए के सिक्के चोरी करके ले गये। सीसीटीवी कैमरे में तीन अज्ञात युवक कैद हुए हैं। 

No comments