Breaking News

भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध लिया 'रक्षाÓ का वचन


भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शनिवार को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में हर्षोल्लास व उत्साह से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर जहां प्रेम व स्नेह का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधा वहीं भाईयों ने भी उन्हें रक्षा का वचन दिया।
आयोजन के दौरान बहनों ने अपने भाईयों के ललाट पर तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई, भाई की दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की। भाईयों ने अपनी सामथ्र्य के अनुसार बहनों को नकद राशि और उपहार दिए। गई बहनों ने लड्डू गोपाल को भाई मानकर राखी बांधी।
श्रीगंगानगर रोडवेज आगार के महाप्रबंधक नरेन्द्र कुमार ने बताया कि फ्री यात्रा की यह सुविधा रविवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक उपलब्ध रहेगी। 
उन्होंने बताया कि सूरतगढ़ मार्ग एवं पदमपुर-रायसिंहनगर, खाजूवाला मार्ग पर ज्यादा यात्रीभार है। 

No comments