ध्वजारोहण के साथ गोगामेड़ी मेला शुरू
श्री गोगाजी गोगामेड़ी मेले का शुभारंभ भाद्रपद पूर्णिमा पर आज सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण के साथ हो गया है। यह ऐतिहासिक मेला एक माह तक चलेगा और 8 सितंबर को विसर्जन के साथ संपन्न होगा। आज सुबह देवस्थान विभाग व प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्री गोगाजी मंदिर पहुंचकर सबसे पहले दर्शन किए। मंदिर परिसर में स्वागत और उद्बोधन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद पूजन हुआ। भादरा विधायक संजीव बेनीवाल , हनुमानगढ़ कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, एसपी हरिशंकर, हनुमानगढ़ एडीएम उम्मेदीलाल मीणा, एडीएम नोहर, एडीएम भादरा, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल व गोगामेड़ी सरपंच महंत रूपनाथ आदि ने पूजन किया।

No comments