चोरी की वारदात के विरोध में सादुलशहर बंद कल
सादुलशहर कस्बे के तह बाजार मार्केट में एक सप्ताह पूर्व दिन दिहाड़े चोरी की वारदात के आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में मंगलवार को दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रहेगा। इस आशय का निर्णय सादुलशहर की समस्त व्यापारिक, सामाजिक संगठनों व प्रबुद्ध नागरिकों की ओर से गठित सादुलशहर एकता मंच की बैठक में लिया गया।
भवानी शंकर सोनी की अध्यक्षता में हुई इस वक्ताओं ने कहा कि तह बाजार स्थित प्रमुख किरयाना व्यापारी परमानंद नरेश कुमार की दुकान पर चोरी की वारदात हुए एक सप्ताह बीत चुका है लेकिन आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। इसके विरोध में मंगलवार को समस्त व्यापारिक संस्थाओं के सहयोग से दोपहर 1 बजे तक बाजार संपूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।

No comments