Breaking News

छात्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के समक्ष किया धरना-प्रदर्शन


श्रीगंगानगर में छात्र चेतना यात्रा के तहत छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। 
इस दौरान छात्र नेताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की राज्य सरकार छात्र राजनीति को दबाने का प्रयास कर रही है। इसी के चलते छात्रों की पंचायत छात्र संघ चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। सभा को राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के अभिषेक चौधरी, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के महेन्द्र चौधरी व एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव पवन नन्दीवाल  आदि ने विचार व्यक्त किए।

No comments