शपथ समारोह में लिया प्लास्टिक मुक्त गंगानगर का संकल्प
राजस्थान खत्री सेवा समिति, श्रीगंगानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित बहल 'लक्कीÓ व नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया।
पीआरओ सुरेन्द्र विग ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ तथा विशिष्ट अतिथि विधायक जयदीप बिहाणी, समाजसेवी पृथीपाल सिंह संधू व अशोक चाण्डक एवं नगर परिषद पूर्व सभापति गगनदीप कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष स. शरणपाल सिंह मान, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, नगर पालिका अनूपगढ़ की चेयरमैन प्रियंका बैलान व उद्यमी केके लड्ढा थे।

No comments