भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए
श्रीगंगानगर जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र 22 नम्बर जोन के उपचुनाव के लिए आज भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुदेश सहारण ने जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू एवं उप निर्वाचन अधिकारी एडीएम (प्रशासन) सुभाष कुमार को को नामांकन पत्र दिया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान, विधायक जयदीप बिहाणी, आशुतोष गुप्ता, सुधीर सहारण, डॉ. बृजमोहन सहारण, प्रदीप धेरड़ आदि साथ रहे।
दूसरी ओर श्रीमती रिम्पी लूणा ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी, संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावाटी, महामंत्री सुरेन्द्र पारीक, जिला उपाध्यक्ष भीमराज डाबी, मनु लूणा, मनोज ढाका आदि अन्य थे। उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। कल नाम वापस लिया जा सकेगा। 21 अगस्त को चुनाव होंगे तथा 22 अगस्त को मतगणना होगी।

No comments