जिला अस्पताल में बाइक चोरी का सिलसिला जारी
श्रीगंगानगर जिला सिविल अस्पताल में बाइक चोरी की वारदातें लगातारी जारी हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी बाइक चोरी हो रहे हैं, लेकिन पुलिस चोरों को पकडऩे में नाकाम है। बाइक चोरी होने पर संबंधित थाने की पुलिस जल्दी से मुकदमा तक दर्ज नहीं करती। गत दिवस 6 अगस्त को जिला अस्पताल परिसर में एमरजेंसी वार्ड के पास खड़ी प्लेटिना बाइक चोरी हो गई। सदर पुलिस ने नर्सिंग ऑफिसर दिनेश शर्मा निवासी कारगिल पार्क के निकट, पुरानी आबादी की रिपोर्ट पर रविवार को अज्ञात चोर पर मुकदमा दर्ज किया है।

No comments