वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार, पुलिस थाने के बाहर दिया धरना
रायसिंहनगर में स्थानीय पुलिस थाने में गत दिनों एक अधिवक्ता पर मामला दर्ज के मामले में आज वकीलों द्वारा कार्य का बहिष्कार कर दिया गया। कार्य बहिष्कार कर काफी संख्या में वकील पुलिस थाने के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।
धरने में बार संघ अध्यक्ष राधेश्याम बिश्नोई व काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। श्रीगंगानगर से बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई भी धरने में आये हुए थे।
इस धरना प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस पर अनावश्यक तौर पर परेशान करने के आरोप लगाए गए। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता जितेंद्र सोनी पर दर्ज मामले में एफआर लगाने की मांग की।

No comments