Breaking News

विद्युत की राजस्व वसूली में कमजोर रहे अधिकारियों के प्रति जताई नाराजगी


श्रीगंगानगर में बीकानेर के संभागीय मुख्य अभियंता केके कस्वां ने सोमवार को एसई कार्यालय में विद्युत निगम के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सर्किल स्तर पर दिए गए लक्ष्यों की समीक्षा की और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वसूली शत-प्रतिशत करने के लिए निर्देशित किया। जुलाई माह की राजस्व वसूली में कमजोर उपखंड रावला, जैतसर, लालगढ़, श्रीगंगानगर मुख्यालय के डिवीजन प्रथम और तृतीय के जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे खराब मीटर चरणबद्ध तरीके से जल्द से जल्द बदलें। कस्वां ने श्रीगंगानगर जिले की निजी कॉलोनियों में विद्युतीकरण के कार्य में कॉलोनाइजर्स की ओर से की गई गड़बडिय़ों के मामले में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जांच कमेटी को वांछित सही व सटीक जानकारी उपलब्ध करवाएं।

No comments