Breaking News

गजसिंहपुर स्टेशन अधीक्षक से मारपीट


गजसिंहपुर में रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जीआरपी श्रीगंगानगर ने मारपीट के शिकार स्टेशन अधीक्षक की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
जीआरपी के अनुसार स्टेशन अनिल कुमार ने रिपोर्ट दी कि  दस अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने कार्यालय में ड्यूटी में था। इसी दौरान साहबराम निवासी मोटासर खूनी मेरे कार्यालय में आया। मैंने पूछा कि कहां जाना है, तो साहबराम ने कहाकि कहीं नहीं जाना। मैंने साहबराम से कहाकि उन्होंने शराब पी रखी है, इसलिए कार्यालय से बाहर चले जाओ। मैंने साहबराम को बाहर निकाल कर अपने कार्यालय के बाहर खड़ा हो गया। इतने में साहबराम बोला कि अभी मेरे बेटे को बुला कर लाता हूं। तुझे बताता हूं। इसके बाद वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद साहबराम दो लड़कों के साथ वापिस मेरे कार्यालय में आया। तीनों ने मुझे पकड़ लिया। ड्यूटी शर्ट फाड़ दी। मुझे नीचे गिरा कर मारपीट की।

No comments