Breaking News

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल श्रीगंगानगर पहुंचे


श्रीगंगानगर में भारतीय किसान यूनियन के सिद्धूपुर के प्रधान  जगजीत सिंह डल्लेवाल और हरियाणा के किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ आज दोपहर को श्रीगंगानगर पहुंचे। उन्होंने  नई धानमंडी के ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में  किसान सम्मेलन को संबोधित किया। दोनों किसान नेताओं ने अमेरिका के साथ भारत के डेयरी, मत्स्य व्यापार को लेकर होने वाले समझौते के विरोध में 25 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले एक दिन के विरोध प्रदर्शन में यहां के किसानों से भाग लेने का आह्वान किया। 
इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान कहा था कि  स्वामीनाथन आयोग की एमएसपी की सिफारिशें लागू करेंगे, लेकिन सरकार ने आज तक कुछ नहीं किया। किसानों को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। 

No comments