Breaking News

मर्सिडीज में सवार पांच युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार


श्रीगंगानगर जिले की विजयनगर पुलिस ने संत निरंकारी भवन के निकट मर्सिडीज कार में सवार पांच युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। इसी थाने की पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को भी हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी गोविंदराम ने बताया कि कार में सवार विवेक वाल्मीकि निवासी मोहाली, अबोहर निवासी विकास सोनी, 29 जीबी विजयनगर निवासी अशोक धाणक व गणेश रेगर, वार्ड नम्बर 25 विजयनगर निवासी लुकमान को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 53.29 ग्राम हेरोइन बरामद की। पांचों युवक मर्सिडीज कार में सवार थे। इसे जब्त कर लिया गया है।

No comments