रिद्घि-सिद्धि ग्रुप पर ईडी की कार्यवाही
श्रीगंगानगर में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने इलाके के रिद्धि-सिद्धि ग्रुप पर आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में कार्यवाही की। कोलकाता से आई ईडी की टीम ने अभिनेता व प्रोड्यूसर सोहम शाह के भाई, रिद्धि-सिद्धि डवलपर्स, कॉलोनाइजर मुकेश शाह के रिद्धि-सिद्धि स्थित आवास व कार्यालय पर कार्यवाही की। इससे पूर्व ईडी की टीम मुकेश शाह के जवाहरनगर स्थित पैतृक आवास पर पहुंची। इस घर में रहने वालों ने खुद को किरायेदार होना बताया। इस पर ईडी की टीम पुलिस जाब्ते के साथ रिद्धि-सिद्धि प्रथम स्थित मुकेश शाह के घर व ऑफिस पर पहुंची। सुबह ईडी व पुलिस टीम को कॉलोनाइजर के घर पहुंचने पर कॉलोनी में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हर कोई टीम के बारे में जानने का उत्सुक नजर आया। बताया जाता है कि जिस वक्त टीम ईडी यहां पहुंची, मुकेश शाह घर व ऑफिस में नहीं थे। उनका पक्ष जानने के लिए कॉल की गई तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम जब रिद्धि सिद्धि डवल्पर्स ऑफिस में पहुंची, उस वक्त वहां कोई नहीं आया हुआ था।
No comments