Breaking News

बाइक सवार का सीट बेल्ट का चालान काट दिया

जालोर में ट्रैफिक पुलिस ने एक बाइक सवार का सीट-बेल्ट का चालान काट दिया। सीट-बेल्ट कार में होता है। युवक का हेलमेट का चालान काटना था लेकिन पुलिस ने सीट-बेल्ट की रसीद दे दी। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की यह करतूत चर्चा का विषय बन गई है।
चालान काटने के बाद खेताराम को सीट बेल्ट की रसीद दी गई। इसमें लिखा कि वाहन चालक ने सीटबेल्ट नहीं लगा रखा था। अब यह रसीद सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है।
करड़ा थानाधिकारी कमलेश का इस पर कहना है-रसीद में चालान के एसआर नंबर 0191731 लिखे हुए हैं। जुर्माना रसीद में मानवीय भूल या टाइपिंग एरर हुआ है। बाइक सवार ने अनावश्यक बहस की थी, इसलिए यह गलती हुई।

No comments