Breaking News

पाली में निकाली तिरंगा रैली:देशभक्ति नारे लगाते स्टूडेंट्स और नर्सिंगकर्मियों में नजर आया जोश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पाली में आज सोमवार सुबह जिला प्रशासन के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली सुबह डाक बंगले के निकट से रवाना हुई। जिसे आनरेरी कैप्टन गंगासिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
रैली में शामिल विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स, नर्सिंगकर्मी हाथ में तिरंगा झंडा लहराते हुए चल रहे थे। पूरे रास्ते जोश से लबरेज स्टूडेंट्स भारत माता के जयकारे लगाते हुए माहौल में देशभक्ति का भाव शहरवासियों में जागृत करते हुए चल रहे थे। 

No comments