Breaking News

परेड की प्रैक्टिस कर रहे बच्चे, खाने की व्यवस्था नहीं

अलवर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वोल समारोह में परेड करने वाले 750 छात्र-छात्राओं के लिए अल्पाहार का बजट नहीं है। बिना अल्पाहार के बच्चे पीटी प्रैक्टिस करने स्टेडियम पहुंच रहे हैं। कुछ स्टूडेंट्स घर से टिफिन लेकर आते हैं। बाकी भूखे ही वापस लौट जाते हैं। यह अभ्यास स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले तक चलेगा।
राजकीय उच्च माध्यमिक मोहन शर्मा ने बताया- 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर पीटी प्रदर्शन किया जाएगा। अल्पाहार नहीं दिया जा रहा है। अल्पाहार को कोई इंतजाम नहीं है। हालांकि पहले किया गया होगा। लेकिन इस बार नहीं है।

No comments