पर्यटकों को छोड़कर नहीं जा सकेंगे ड्राइवर और गाइड:सफारी के दौरान ड्राइवर और गाइड के लिए एसओपी जारी
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में हाल ही में सफारी के दौरान कैंटर खराब हो गया था। जिससे जंगल में पर्यटक फंस गए थे। वन विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। इसके चलते रणथम्भौर के चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट अनूप के.आर. ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एसओपी जारी की है। इसे लेकर एक नया आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार सफारी वाहन खराब होने की स्थिति में गाइड और चालक किसी भी हालत में पर्यटकों को जंगल में अकेला नहीं छोड़ेंगे। सबसे पहले आसपास चल रहे अन्य सफारी वाहन के गाइड या ड्राइवर को स्थिति की सूचना देनी होगी, ताकि वह तत्काल नजदीकी चौकी या एंट्री गेट तक संदेश पहुंचा सके।

No comments