Breaking News

प्रतापगढ़ में रोडवेज बस खाई में गिरी:चित्तौडग़ढ़-बांसवाड़ा मार्ग पर ब्रेक पाइप फटने से हादसा


प्रतापगढ़ में ब्रेक पाइप फटने से रोडवेज बस बावड़ीखेड़ा घाटी में अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। हादसे में 5-6 यात्रियों को मामूली चोट आई है। हादसा चित्तौडग़ढ़-बांसवाड़ा मार्ग पर गुरुवार सवेरे हुआ।
घटना सुबह 9:30 बजे की है। धमोत्तर थाना क्षेत्र की बावड़ीखेड़ा घाटी पर बस चढ़ रही थी। इसी दौरान अचानक बस का ब्रेक पाइप फट गया। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसे में 5-6 यात्री मामूली रूप से घायल हुए। 

No comments