Breaking News

एयरपोर्ट पर जांच के दौरान मिला कारतूस


जोधपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के पास से जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरपोर्ट थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
यात्री इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाला था। इसी दौरान सीआईएसएफ की ओर से हैंड बैगेज की सुरक्षा कक्ष में जांच की गई। जांच के दौरान उसमें कारतूस मिला। 

No comments